Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

झारखंड: लातेहार में मॉब लिंचिंग! बकरी चोरी के आरोप में मजदूर को पीट-पीटकर मार डाला

झारखंड के लातेहार में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां सदर थाना क्षेत्र के गोवा गांव में बकरी चोरी के आरोप में गांववालों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. युवक का नाम सलीम खान है. वह मध्य प्रदेश से लातेहार ईंट भट्ठा पर काम करने के लिए आया था.

बकरी चोरी के आरोप में मोब लिंचिंग की हुई घटना से हड़कंप मच गया. पुलिस केस दर्ज कर घटना की जांच में जुटी है. आरोपियों की धर पकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. संदेह के आधार पर कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

ईंट भट्ठे पर काम कर रहा था

मध्य प्रदेश के दतिया जिला के रहने वाले सलीम खान नामक युवक पिछले कुछ समय से लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा पर काम कर रहा था. उसकी दोस्ती आसपास के लोगों के साथ हो गई थी. इसी बीच वह शनिवार की देर रात स्थानीय युवकों के साथ शराब पी रहा था

लाठी-डंडे से पिटाई

शराब के नशे में ही वह पास के ही एक घर में बंधी बकरी को लेकर भागने लगा. इसके बाद ग्रामीण चिल्लाने लगे. फिर गांववालों ने सलीम की बेरहमी से लाठी डंडे से पिटाई कर दी. इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इधर, मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

ग्रामीणों के मुताबिक, सदर थाना क्षेत्र के गोवा गांव समेत अन्य गांवों में इन दोनों मवेशी चोरों का आतंक बढ़ गया है. आए दिन बकरी चोरी, मुर्गी चोरी जैसी घटना को अंजाम दिया जा रहा था. इस कारण गांववाले रतजगा करने को भी व्यस्त हैं. फिलहाल पूरे मामले को लेकर लातेहार जिला के पुलिस अनुसंधान में जुट गई है.

झारखंड के लातेहार की घटना से पहले पूर्वी सिंहभूम के जोड़िसा गांव में बकरी चोरी के आरोप में गांववालों की ओर से किशुक बेहरा और भोलानाथ महतो नामक दोनों युवकों को बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई की गई थी, जिस कारण दोनों लोगों की मौत हो गई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.