
राजधानी दिल्ली का मौसम लगातार करवट लेता नजर आ रहा है. हाल ही में दिल्ली में जमकर आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई. इसके बाद दिल्ली के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली. मई महीने में अब कुछ ही दिन बाकी है. लेकिन अभी तक मई में दिल्ली वालों को लू का सामना नहीं करना पड़ा है. इस बार नौतपा भी बेअसर है. मई महीने में नौतपा का असर देखने के आसार बेहद कम हैं.
मई में दिल्ली के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली और यहां समय-समय पर बारिश होती रही है. ऐसे में भीषण गर्मी से दिल्ली वाले अभी बचे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इस बार भी नौतपा दिल्ली में असर नहीं दिखाएगा. पिछले 15 सालों में 6 साल ऐसे निकले हैं, जब-जब लू की स्थिति देखने को नहीं मिली है. अब इस साल भी ऐसे ही आसार इस साल के बन रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.