Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश
Header Ad

जुलाई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें ज़रूरी काम

जून का महीना अब खत्म होने वाला और नया महीना जुलाई 2025 कई अहम बदलावों के साथ दस्तक देने जा रहा है. खास बात ये है कि जुलाई में देशभर में कुल 13 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा. ऐसे में अगर आपको कोई जरूरी बैंकिंग कार्य करना है, तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर ही योजना बनाना बेहतर होगा.

रविवार, शनिवार और त्योहार—इन कारणों से बंद रहेंगे बैंक

बैंकों की इन छुट्टियों में चार रविवार, दो शनिवार (दूसरा और चौथा) तो शामिल हैं ही, इसके अलावा कई राज्यों में स्थानीय पर्वों, त्योहारों और ऐतिहासिक अवसरों की वजह से भी बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी.

कब-कब और क्यों बंद रहेंगे बैंक?

  • 3 जुलाई (गुरुवार): अगरतला में खर्ची पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  • 5 जुलाई (शनिवार): जम्मू-कश्मीर में गुरु हरगोविंद सिंह जयंती की छुट्टी रहेगी.
  • 6 जुलाई (रविवार): पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश.
  • 12 जुलाई (शनिवार): दूसरा शनिवार, बैंक बंद रहेंगे.
  • 13 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी.
  • 14 जुलाई (सोमवार): शिलांग में बेह दीन्खलाम पर्व पर बैंक बंद रहेंगे.
  • 16 जुलाई (बुधवार): देहरादून में हरेला त्योहार पर बैंक नहीं खुलेंगे.
  • 17 जुलाई (गुरुवार): शिलांग में यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि पर छुट्टी.
  • 19 जुलाई (शनिवार): अगरतला में केर पूजा के कारण बैंक बंद.
  • 20 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश.
  • 26 जुलाई (शनिवार): चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद.
  • 27 जुलाई (रविवार): वीकली ऑफ.
  • 28 जुलाई (सोमवार): गंगटोक में द्रुक्पा त्से-जी पर बैंक बंद रहेंगे.

ऑनलाइन बैंकिंग से काम नहीं रुकेगा

हालांकि ये छुट्टियां ग्राहकों के लिए थोड़ी असुविधाजनक हो सकती हैं, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे कि नेट बैंकिंग, UPI, मोबाइल ऐप्स और ATM सेवा पूरी तरह से सक्रिय रहेंगी. इससे आप खाते से पैसे ट्रांसफर करना, बैलेंस जांचना, बिल भरना, या ATM से नकदी निकालने जैसे काम आसानी से कर सकेंगे.

बैंकिंग कार्यों के लिए पहले से करें प्लानिंग

अगर आपको जुलाई महीने में बैंक जाकर कोई जरूरी काम करना है जैसे कि चेक क्लियर कराना, लोन डॉक्युमेंट सबमिट करना, या कोई अन्य सेवा लेना तो बेहतर होगा कि आप इन 13 अवकाशों को ध्यान में रखते हुए पहले से योजना बना लें. इससे आप किसी प्रकार की देरी या असुविधा से बच सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.