Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

जालंधर में लाखों की इनामी घोड़ी को लेकर मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

0

जालंधर : जिले के ढड्ढे गांव (जंडू सिंघा रोड) में उस समय हड़कंप मच गया जब करंट लगने से एक कीमती और इनामी घोड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। मृत घोड़ी के मालिक शमशेर अली उर्फ शेरू ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है और प्रशासन से न्याय की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के एक खाली प्लॉट में शमशेर अली की घोड़ी चर रही थी। उसी प्लॉट में कई दिनों से बिजली की तारें टूटकर गिरी हुई थीं। ग्रामीणों के मुताबिक, इन तारों को लेकर बिजली विभाग को बार-बार सूचित किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। रविवार को घोड़ी उन तारों के संपर्क में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

शमशेर अली ने बताया कि उसकी घोड़ी ने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित कई राज्यों में घुड़दौड़ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था और करीब 700 से ज्यादा इनाम जीत चुकी थी। उसकी वजह से घर का खर्च चलता था। उन्होंने कहा, “इस घोड़ी की कीमत लगभग 10 लाख रुपए थी। कई लोग इसे खरीदने के लिए ऑफर भी दे चुके थे, लेकिन यह मेरे रोजगार का सहारा थी, इसलिए कभी बेची नहीं।”

पीड़ित ने बताया कि घोड़ी के दम पर न केवल नकद इनाम जीते, बल्कि एक बार एक रेस में एक एक्टिवा स्कूटर भी पुरस्कार में मिला था। अब घोड़ी की मौत से वह आर्थिक और मानसिक रूप से टूट चुके हैं। घटना के बाद गांव में रोष का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर विभाग समय रहते गिरी हुई तारों की मरम्मत कर देता, तो यह हादसा टल सकता था। ग्रामीणों और पीड़ित ने प्रशासन से दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.