Logo
ब्रेकिंग
अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न... Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की ... नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: गुना पहुंचे म्यूजिक डायर... Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ... Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया ...
Header Ad

कनाडा में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौ’त, रो-रो कर परिवार लगा रहा सरकार से गुहार

0

मोगा : पंजाब के मोगा जिले के गांव घोलियां खुर्द से ताल्लुक रखने वाले 26 वर्षीय मनदीप सिंह की कनाडा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा कनाडा के स्ट्रैथमोर (Strathmore) इलाके में हुआ, जहां एक ट्रक के साथ हुई जबरदस्त टक्कर में मनदीप की मौके पर ही जान चली गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया, लेकिन जब तक मदद पहुंची, तब तक मनदीप ने दम तोड़ दिया था।

मनदीप सिंह कुछ समय पहले ही कनाडा गया था, जहां वह पढ़ाई और काम के सहारे अपने और अपने परिवार का भविष्य संवारना चाहता था। वह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके ऊपर ही परिवार की पूरी आर्थिक जिम्मेदारी थी।

जैसे ही मनदीप की मौत की सूचना गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घर में बूढ़े माता-पिता और अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांववाले भी इस घटना से स्तब्ध हैं। वे मनदीप को एक मेहनती, शांत स्वभाव और जिम्मेदार युवक के तौर पर याद कर रहे हैं। अब परिवार के सामने सबसे बड़ी चुनौती उसके पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने की है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार ने पंजाब सरकार और कनाडा स्थित भारतीय दूतावास से मदद की गुहार लगाई है कि मनदीप का शव जल्द से जल्द गांव लाया जाए ताकि परिजन उसका अंतिम दर्शन कर सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.