
जालंधर : जालंधर के गढ़ा रोड़ पर स्थित पिम्स अस्पताल के नजदीक गत रात दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां दिल्ली नंबर की तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रास्ते में जा रहे भार्गव कैंप के एस.एच.ओ. हरदेव सिंह ने लोगों की मदद से इलाज के लिए अपनी सरकारी गाड़ी में पिम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया।
इस हादसे को लेकर थाना नंबर 7 की पुलिस को सूचना दे दी गई है। मौके पर पहुंची थाना सात की पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.