Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

जालंधर-पठानकोट National Highway पर बड़ा हादसा, व्यक्ति की मौ+त

टांडा उड़मुड़ः जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर हरसी गांव मोड़ के पास ट्रैक्टर और टिप्पर के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह दुर्घटना बीती रात करीब 10 बजे उस समय हुई जब जालंधर की ओर से आ रहे टिप्पर ने सामने से आ रहे ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रैक्टर सड़क पर बुरी तरह पलट गया और उस पर सवार 3 लोग—गामा पुत्र हाशिम निवासी कोटली गांव, सफी पुत्र अतरदीन निवासी गज्जा गिल्ला और अमु पुत्र कासिम निवासी हरसी गांव गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को सड़क सुरक्षा बल की टीम द्वारा टांडा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कोटली गांव निवासी गामा ने दम तोड़ दिया। सुरक्षा बल की टीम ने हादसे में शामिल वाहनों और मृतक के शव को कब्जे में लेकर अगली जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.