Logo
ब्रेकिंग
Disha Salian Case CBI Investigation: बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर दिशा सालियान मामले की जांच शुरू, एसप... UP News : मथुरा में सपा नेता पर मुकदमा दर्ज, बैंककर्मी को वाट्सऐप पर मैसेज भेजने का मामला आया सामने Article 164 Constitution of India: बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में बहस,... LJP Leader Antu Ishwar Arrest News: समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई, गैर-जमानती वारंट के तहत गिरफ्तार हु... UP News: गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग पर सनसनीखेज वारदात, आरोपी ने गला दबाकर युवती की नाक काटी Ganaur News: दिल्ली में तैनात शेखपुरा के जवान संदीप की हार्ट अटैक से मौत, आर्मी अस्पताल में चल रहा थ... Chaudhary Birender Singh in Bhiwani: हुड्डा को जन्मदिन पर फोन किया पर उठाया नहीं, अब राजनीति छोड़ दे... Bhiwani News Update: इलाज के अभाव में कुत्ते की मौत पर हंगामा, पुलिस ने पोस्टमार्टम और जांच का दिया ... Panipat News: रोजाना 1500 से ज्यादा मरीजों की ओपीडी, विशेषज्ञों के अभाव में जूझ रहे मरीज Haryana Dilapidated Buildings Data: हरियाणा में जर्जर और असुरक्षित इमारतों का कोई सरकारी रिकॉर्ड नही...
Header Ad

पंजाब के दूध,घी और पनीर को लेकर आई होश उड़ा देने वाली Report, पढ़ें…

चंडीगढ़ः पंजाब में बिकने वाले दूध, पनीर और घी में सब कुछ ठीक नहीं है। प्रदेश की फूड सेफ्टी विंग द्वारा लिए गए दूध, पनीर और घी के 35.71 प्रतिशत सैंपल दि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉर्रिटी (एफ.एस.एस.ए.आई) के मानकों पर खरे नहीं उतरे।

पंजाब में वर्ष 2024-25 के दौरान दूध, घी, पनीर, खोया आइसक्रीम के लिए 1, 162 सैंपलों की रिपोर्ट की मांनें तो 415 सैंपल ऐसे मिले जिनमें प्राकृतिक वसा की बजाय रिफाइंड ऑयल, वैजिटेबिल ऑयल, पनीर में एसिड, सोया की अत्यधिक मौजूदगी, तेल, डिटर्जेंट और यूरिया मिला हुआ था। कुछ नमूनों में ग्लूकोज को भी एक मीठा स्वाद देने के लिए जोड़ा गया था। घी में पशु वसा दूध में पानी अप्राकृतिक वसा इत्यादि की मिलावट थी।

रिपोर्ट कहती है कि दूध में 26.71 प्रतिशत सैंपल मानवीय उपयोग के लिए असुरक्षित पाए गए है। घी के 21.62 प्रतिशत सैंपल  एफ.एस.एस.ए.आई. के मानकों पर खरे नहीं पाए गए है। खोए के 25.9 प्रतिशत सैंपलों में गड़बड़ी पाई गई है। आईसक्रीम के 33.3 प्रतिशत सैंपलों में अशुद्धियां मिली है। पनीर के 48.02 सैंपल फेल पाए गए हैं। आंकड़ों की मानें तो दूध, घी, और पनीर के 7.57 प्रतिशत सैंपल ऐसे भी पाए गए है, जो सेवन करने वाले व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.