
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. सौरभ भारद्वाज ने गरीबों की झुग्गियों पर बुल्डोजर की कार्रवाई के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने की बात कही है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी 29 जून को जंतर-मंतर पर दिल्ली के झुग्गीवासियों के साथ मिलकर विशाल धरना प्रदर्शन करेगी. सौरभ भारद्वाज ने सभी झुग्गीवासियों को जंतर मंतर पर पहुंचने की अपील की है. इस दौरान आप के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे.
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद झुग्गीवासियों पर बुल्डोजर चलाये जा रहे हैं. दिल्ली सरकार कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट नहीं जा रही है. इसी भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ जाकर संसद में कानून पास किया था. भाजपा कोर्ट के आदेश की आड़ में झुग्गियां उजाड़ रही है. उन्होंने कहा कि 29 जून को सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर आवाज उठाएंगे और भाजपा की केंद्र व दिल्ली सरकार की सच्चाई पूरे देश को बताएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.