Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

दामाद जी तो ‘जिंदा’… हत्या के आरोप में ससुर ने काटी जेल, 15 साल बाद युवक लौटा घर; पुलिस भी हैरान

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ससुर ने हत्या के ऐसे आरोपों में जेल काटी जो कभी हुई ही नहीं थी. 15 साल पहले ससुर पर अपने दामाद की हत्या करने का आरोप लगाया था. इसमें मामले में गिरफ्तारी के बाद ससुर को जेल में भी रहना पड़ा था. मामले में हैरान करने वाला मोड़ उस समय सामने आया, दामाद 15 साल बाद अपने घर लौट आया. इस बात की सूचना होती पुलिस ने दामाद को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरु कर दी है.

लखीमपुर के मैलानी थाना क्षेत्र के रहने वाले कुकरा गांव में रहने वाले असालत हुसैन की शादी 16 साल पहले नीमगांव थाना क्षेत्र के सिकंदराबाद में रहने वाली सूफिया के साथ हुई थी. 15 साल पहले असालत अपने ससुर कल्लन बेग के घर सिकंदराबाद आया था और फिर वह यहीं से कहीं गायब हो गया. काफी समय बीत जाने के बाद भी जब बेटा असालत नहीं लौटा तो उसके परिजन सिकंदराबाद उसके ससुराल पहुंच गए. यहां उन्होंने अपने समधि कल्लन बेग से बेटे के बारे में जानकारी ली.

ससुर ने 2 महीने जेल में बिताए

इस दौरान कल्लन ने बताया कि पता नहीं असालत कहां चला गया. इसके बाद असालत के माता-पिता ने बेटे के उसके ससुर और सालों के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई. परिवार का आरोप था कि बेटे के ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर शव को कहीं छिपा दिया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी ससुर कल्लन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस दौरान कल्लन करीब दो महीने तक जेल में ही रहा था.

15 साल बाद दूसरी पत्नी और बच्चे के साथ लौटा दामाद

बाद में उन्हें जमानत मिल गई. हालांकि, इस बीच असालत के शव को खोजने की सिलसिला जारी रहा. हालांकि, बाद में मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लग गई थी. अब 15 साल बाद दामाद लौट आया है. बताया जा रहा है कि उसके साथ दूसरी पत्नी और बच्चे भी हैं. असालत के वापस लौट आने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.