Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश
Header Ad

जयपुर में तेजाजी मंदिर में तोड़-फोड़, गुस्साए लोगों ने रोड किया ब्लॉक

राजस्थान के जयपुर में वीर तेजाजी मंदिर में असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया है. घटना सांगानेर थाना के प्रताप नगर मंदिर की है. देर रात असामाजिक तत्वों ने प्राचीन मंदिर में मूर्ति में जाकर तोड़-फोड़ की.

इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. इस बीच सर्व समाज के लोगों ने यहां पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी. मंदिर में तोड़-फोड़ की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे. गुस्साए लोगों ने मंदिर के सामने जयपुर-टोंक रोड को जाम कर दिया

ट्रैफिक पुलिस ने किया रूट डायवर्जन

यहां पर गुस्साए लोगों की वजह से ट्रैफिक जाम करने की वजह से मौके पर आने वाले लोगों को मुश्किलों को सामना करना पड़ा. तीन घंटे तक लोगों ने रोड को ब्लॉक करके रखा. पुलिस वालों ने काफी देरतक लोगों को समझाया कि वो अपने-अपने जगह से हट जाएं, ताकि ये जाम खत्म हो सके.

फिर, बाद में पुलिस ने भीड़ को मैनेज करने के लिए रूट डायवर्जन किया, जिससे एक-एक करके लोग वहां दूसरे रास्ते से गए. फिलहाल, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाकर स्थिति को नियंत्रित किया है.

तेजाजी की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

इस मामले में सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि जयपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति खंडित करने के बाद उपजे जन -आक्रोश के बाद एक तरफ जहां जयपुर पुलिस कमिश्नर और आला अफसर आंदोलित लोगो के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता करने को तैयार थे.

दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के इशारे पर पुलिस ने RLP कार्यकर्ताओं व जाट समाज सहित विभिन्न समाजों के युवाओं पर जो लाठीचार्ज किया वो निंदनीय है. पुलिस -प्रशासन तत्काल प्रभाव से हिरासत में लिए गए RLP कार्यकर्ताओं सहित अन्य युवाओं को तत्काल रिहा करें. तेजाजी की आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.