Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

जयपुर: पहलवान, छात्र और चोर… पलक झपकते गायब कर देते थे बाइक! तीनों ने बांट रखे थे अपने काम

0

राजस्थान के जयपुर में पुलिस ने ऐसे चोरों गिरफ्तार किया है, जो बड़ी ही चालाकी से वाहन चोरी करते थे और 5 हजार रुपये में बाइक की होम डिलीवरी करते थे. पुलिस ने इनका पर्दाफाश करते हुए इन चोरों के पास से 10 चोरी की बाइक बरामद की हैं. इन चोरों की तिकड़ी है, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही इनका एक साथी और है, जो फरार है. उसे भी पुलिस जल्द ही पकड़ लेगी.

ये मामला जयपुर के मालवीय नगर से सामने आया है. यहां तीन चोर मिलकर दो महीनों से बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे. ये तीनों अब तक करीब 30 बाइकें चोरी कर चुके थे, जिसमें से 10 पुलिस ने बरामद कर ली हैं और 20 इनके फरार साथी की पास से बरामद होने की उम्मीद है. मालवीय नगर थाना पुलिस ने बताया कि ये लोग बाइक चोरी कर सुनसान जगह ले जाते थे. फिर वहां बाइक की नेम प्लेट हटाकर उसे बेच देते थे.

पहलवान, चोर और स्टूडेंट

पुलिस ने तीनों के बारे में खुलासा किया कि इनमें एक युवक पहलवान है, जबकि दूसरा पेशेवर चोर है और तीसरा युवक एक स्टूडेंट है, जो रेलवे के कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहा है. यानी एक तरफ वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है. दूसरी तरफ चोरी की वारदात को अंजाम देता था. इनकी पहचान पहलवान किशोर कुमार उर्फ शीलू, चोर कार्तिक उर्फ जुगनू और स्टूडेंट दिलखुश मीना के रूप में की गई है.

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

तीनों आरोपी पहले इलाका डिसाइड करते थे, जहां उन्हें चोरी करनी होती थी. फिर वह भरतपुर और करौली से ट्रेन पकड़कर जयपुर आते थे. फिर जगतपुरा स्टेशन पर उतकर पहले से डिसाइड जगह पर जाकर बाइक चोरी करते थे और ट्रेन पकड़कर वापस लौट जाते थे. इसके बाद वह बाइक को सुनसान जगह पर ले जाकर नेम प्लेट हटा देते थे. फिर वह रात के अंधेरे में बाइक को भरतपुर और करौली पहुंचाते थे. पुलिस ने बताया कि चोर बाइक का लॉक एलन की से तोड़ते थे.

तीनों करते थे अलग-अलग काम

तीनों आरोपियों के काम अलग-अलग थे. पहले कार्तिक बाइक चोरी करता था और दिलखुश उसे इलाके में रेकी करने में मदद करता था. इसके बाद पहलवान यानी की किशोर कुमार चोरी की गई बाइक को गांव में बेचता था और होम डिलीवरी करता था. इस तरह तीनों मिलकर अब तक 30 बाइक चोरी कर चुके थे. पुलिस ने 10 बाइक बरामद कर ली हैं. बाकी बाइकों की इनके फरार साथी को गिरफ्तार करने के बाद बरामद हो सकती है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.