Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

छात्राओं की सेहत से खिलवाड़! गर्ल्स हॉस्टल के खाने में मिला मरा हुआ कनखजूरा, वीडियो वायरल होने पर प्रशासन ने लिया एक्शन

0

मध्य प्रदेश के रीवा में एक बार फिर सरकारी गर्ल्स हॉस्टल में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. शासकीय उत्कृष्ट मार्तंड क्रमांक एक बालिका छात्रावास (Government Excellence Martand No. 1 Girls Hostel) के खाने में मरा हुआ कनखजूरा (कीड़ा) निकलने से छात्राओं में हड़कंप मच गया.

खाने के दौरान छात्राओं ने दाल में कीड़ा देखा, तो पूरे हॉस्टल में हंगामा मच गया. छात्राओं ने तुरंत वार्डन को इसकी सूचना दी, लेकिन वार्डन ने शुरुआत में मामले को दबाने की कोशिश की. हालांकि, छात्राओं ने वीडियो और तस्वीरें शेयर कर पूरे मामले को उजागर कर दिया.

रीवा के शासकीय विद्यालयों और छात्रावासों में अक्सर छात्रों को परोसे जाने वाले भोजन में लापरवाही देखने को मिलती है. कहीं गुणवत्ताविहीन भोजन तो कहीं कीड़े युक्त खाना परोसा जाता है. ताजा मामला शासकीय उत्कृष्ट मार्तंड क्रमांक एक बालिका छात्रावास का है.

वायरल होने के बाद जागा प्रशासन

रविवार की रात परोसे गए भोजन में मरा हुआ कनखजूरा पाया गया. एक छात्रा का उल्टी भी हुई और उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. छात्राओं ने प्राचार्य और वार्डन को इसकी शिकायत की. प्राचार्य ने तुरंत एक जांच टीम भेजी, जिसमें यह मामला सही पाया गया.

घटना की जानकारी मिलते ही छात्र संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. छात्र संगठन ने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की.

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी है. शिक्षा विभाग से प्रतिवेदन मांगा गया है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.