Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

चुनाव में जनता भगवान, वोट लेने के बाद भिखारी! प्रहलाद पटेल के ‘भीख’ बयान के विरोध में इंदौर में प्रदर्शन

इंदौर: मध्य प्रदेश के मंत्री प्रहलाद पटेल के ने हाल ही के दिनों में एक सभा के दौरान बयान दिया था कि जनता को भीख मांगने की आदत हो गई है। इस बयान के बाद प्रदेश में राजनीतिक भूचाल सा गया गया है। भाजपा के अन्य नेता जहां इस बयान से किनारा कर रहे हैं तो वही कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही। आज बुधवार को इंदौर में कांग्रेसियों ने अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेसी रीगल चौराहे पर इकठ्ठा हुए और मंत्री प्रहलाद पटेल की दो रंगों की 6 फीट लंबी जुबान को लटकाया, एक जुबान लाल रंग की जबकि दूसरी जुबान काले रंग की थी जिस पर लिखा था वोट लेने से पहले जनता भगवान और वोट लेने के बाद जनता भिखारी, यही भाजपा की असली सोच है, जो जनता के सामने आ गई है

कांग्रेस ने इस प्रदर्शन के माध्यम से मंत्री प्रहलाद पटेल के इस्तीफे की मांग की है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि इस मामले को लेकर कांग्रेस के द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। मंत्री प्रहलाद के इस बयान के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रदेशभर में प्रदर्शन किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.