Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

ग्वालियर: 7 मंजिला इमारत के फ्लैट में जोरदार धमाका, महिला समेत दो लोग घायल, लिफ्ट भी टूटकर गिरीं

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के फ्लैट में जोरदार ब्लास्ट हो गया. हादसे में महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं. धमाका इतना तेज था कि पूरी बिल्डिंग में दरारें आ गई हैं. जबकि, दो लिफ्ट टूट कर नीचे आ गिरी हैं. जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया.

घटना गोले का मंदिर थानाक्षेत्र का है. यहां भिंड रोड स्थित सात मंजिला ‘द लेगेसी अपार्टमेंट’ की पहली मंजिल पर फ्लैट नंबर L-7 में देर रात करीब दो बजे जोरदार धमाका हुआ. यह फ्लैट रंजना जाट का है. ब्लास्ट के वक्त रंजना और अनिल नाम का शख्स फ्लैट में ही थे. दोनों ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

सोमवार को ही खाली हुआ था फ्लैट

इमारत में रहने वाले लोगों ने बताया- इस फ्लैट में दो लड़कियां रहती थीं, जो एक दिन पहले सोमवार को ही फ्लैट खाली करके गई हैं. लड़कियां बिल्डिंग में रहने वालों से ज्यादा बातचीत नहीं करती थीं.

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है. गनीमत ये रही कि किसी और फ्लैट में रह रहे लोगों को नुकसान नहीं हुआ. हालांकि, बिल्डिंग की दो लिफ्ट टूटकर गिर गई हैं. बिल्डिंग में दरारें जरूर आ गई हैं.

धमाके से टूटी पड़ोसियों की नींद

इसी अपार्टमेंट में रहने वाले एक शख्स ने बताया- हम सो रहे थे. देर रात अचानक ब्लास्ट की आवाज से नींद खुल गई. यहां आकर देखा तो काफी धुआं-धुआं था और विस्फोट की बदबू आ रही थी. आग से झुलसा एक व्यक्ति नीचे जा रहा था. उसके कपड़े और बाल जले हुए थे. महिला वहीं घायल होकर गिरी थी. हमने पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.