Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

ग्वालियर: ‘इसपर भूतों का है साया…’ गर्म छड़ से दागता रहा तांत्रिक, 14 साल की लड़की की तड़प-तड़प कर मौत

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक छात्रा अंधविश्वास की भेंट चढ़ गई. यहां 14 साल के छात्रा की तबीयत खराब थी, जिसको लेकर परिवार वालों ने तांत्रिक से संपर्क किया. इसके बाद तांत्रिक क्रिया शुरू की गई. इस दौरान छात्रा को पीटा गया और फिर गर्म छड़ से दागा गया. इस प्रताणना को छात्रा सह नहीं पाई. इससे उसकी मौत हो गई.

परिजन छात्रा के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे, तभी पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. यह मामला खल्लासीपुरा इलाके का है. यहां सुनील पाल की बेटी रौनक बीमार थी. परिवार वालों ने किसी रिश्तेदार की सलाह से तांत्रिक बुलाया.

अंधविश्वास के चलते गई छात्रा की जान

तांत्रिक ने बताया की रौनक पर भूत प्रेत का साया है. इसके बाद तांत्रिक ने भूत उतारने के नाम पर रौनक को डंडे से पीटा और उसके शरीर पर गर्म छड़ से दागा. बीमार रौनक इस दौरान दर्द से कराहती रही, लेकिन तांत्रिक और उसके माता-पिता नहीं रुके. लगातार प्रताड़ना के कारण उसकी मौत हो गई. रौनक की मौत के बाद एक अंजान ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लेकर पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तांत्रिक की तलाश कर रही है.

संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत

रौनक के पिता सुनील पाल ने बताया कि पिछले 15 दिनों बेटी की तबियत खराब थी. उसे डॉक्टर को भी दिखा चुके थे, लेकिन उसे आराम नहीं हो रहा था. बीमारी के चलते उसने घर पर दम तोड़ दिया. उसने तंत्रिक क्रिया के बारे में कुछ नहीं बताया. पुलिस ने बताया कि इंद्रधनुष थाना क्षेत्र के खल्लसीपुरा में एक 14 साल की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी. उसके परिजन उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे. सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा दिया है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.