Logo
ब्रेकिंग
UP News : मथुरा में सपा नेता पर मुकदमा दर्ज, बैंककर्मी को वाट्सऐप पर मैसेज भेजने का मामला आया सामने Article 164 Constitution of India: बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में बहस,... LJP Leader Antu Ishwar Arrest News: समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई, गैर-जमानती वारंट के तहत गिरफ्तार हु... UP News: गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग पर सनसनीखेज वारदात, आरोपी ने गला दबाकर युवती की नाक काटी Ganaur News: दिल्ली में तैनात शेखपुरा के जवान संदीप की हार्ट अटैक से मौत, आर्मी अस्पताल में चल रहा थ... Chaudhary Birender Singh in Bhiwani: हुड्डा को जन्मदिन पर फोन किया पर उठाया नहीं, अब राजनीति छोड़ दे... Bhiwani News Update: इलाज के अभाव में कुत्ते की मौत पर हंगामा, पुलिस ने पोस्टमार्टम और जांच का दिया ... Panipat News: रोजाना 1500 से ज्यादा मरीजों की ओपीडी, विशेषज्ञों के अभाव में जूझ रहे मरीज Haryana Dilapidated Buildings Data: हरियाणा में जर्जर और असुरक्षित इमारतों का कोई सरकारी रिकॉर्ड नही... Haryana News Faridabad: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के गणेश महोत्सव में राज्यपाल और सीएम ने की पूजा-अर...
Header Ad

गुना बवाल पर बड़ा एक्शन, SP संजीव कुमार सिन्हा हटाए गए, जानिए किसे मिली कमान

गुना।हनुमान जयंती के दिन कर्नलगंज में हुए विवाद के एक सप्ताह बाद हुआ प्रशासनिक बदलाव गुना जिले में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अब आईपीएस अधिकारी अंकित सोनी को गुना का नया एसपी नियुक्त किया गया है। यह प्रशासनिक आदेश 12 अप्रैल को हनुमान जयंती पर कर्नलगंज क्षेत्र में हुए दो पक्षों के बीच झगड़े और पथराव की घटना के एक सप्ताह बाद सामने आया है। हनुमान जयंती के दिन गुना के कर्नलगंज इलाके में धार्मिक शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। देखते ही देखते मामला हिंसक रूप ले बैठा और पथराव की घटनाएं सामने आईं, जिससे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए तत्काल कदम उठाए थे, लेकिन इसके बावजूद कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए। संजीव कुमार सिन्हा की जगह अब अंकित सोनी, जो एक तेजतर्रार और कर्मठ आईपीएस अधिकारी माने जाते हैं, जिले की कमान संभालेंगे। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि यह बदलाव नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है।

हालांकि हालिया घटनाक्रम को भी इससे जोड़ा जा रहा है। गुना के निवासियों को अब नए एसपी से बेहतर कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की उम्मीद है। अंकित सोनी 2017 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं, और वे अपने कुशल नेतृत्व और तेज़ कार्रवाई के लिए पहचाने जाते रहे हैं। आने वाले दिनों में अंकित सोनी किस तरह से जिले की सुरक्षा और शांति व्यवस्था को मजबूत करते हैं, यह देखना अहम होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.