Logo
ब्रेकिंग
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान
Header Ad

गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हुआ विवाद, RPF जवान ने BJP नेता को सड़क पर सरेआम पीटा, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक RPF कांस्टेबल का दबंगई का मामला सामने आया है. शहर के मिनी बाईपास पर एक विवाद ने बड़ा रूप ले लिया जब एक आरपीएफ कांस्टेबल ने भाजपा नेता को सड़क पर गिराकर लात-घूसों से पीट दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे मामला और गरम हो गया. कांस्टेबल के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुट गई है.

बरेली के सीबीगंज के स्लीपर रोड निवासी और भाजपा के सीबीगंज मंडल के कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता रात अपनी कार से मिनी बाईपास से गुजर रहे थे. इसी दौरान कर्मचारी नगर चौकी के पास आरपीएफ कांस्टेबल मनवीर चौधरी ने गाड़ी ओवरटेक करने पर उन्हें रोक लिया.

वीडियो हुआ वायरल

अजय गुप्ता का आरोप है कि कांस्टेबल ने पहले उन्हें गालियां दीं, जिसका उन्होंने विरोध किया. इसी बात पर मनवीर चौधरी भड़क गया और अपनी स्कूटी अजय गुप्ता की कार के आगे लगा दी. इसके बाद वह जबरन उन्हें कार से बाहर खींचकर सड़क पर गिरा दिया और लात-घूंसों से पीटने लगा. इस दौरान वहां मौजूद राहगीरों ने किसी तरह बीच-बचाव कर अजय गुप्ता को बचाया, लेकिन तब तक किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया. वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेताओं में रोष फैल गया.

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

वीडियो वायरल होते ही भाजपा नेताओं ने थाना इज्जतनगर पहुंचकर आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ तहरीर दी. इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली. इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी आरपीएफ का कांस्टेबल है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने पीड़ित अजय गुप्ता का मेडिकल परीक्षण भी कराया है. घटना से भाजपा नेताओं में भारी आक्रोश है. उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपी कांस्टेबल से पूछताछ कर रही है.

सोशल मीडिया पर बहस तेज

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोग इसे सत्ता से जुड़े व्यक्ति पर हमला बता रहे हैं, तो कुछ लोग कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.