Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

बेटे की चाहत में हैवान बना पिता, 5 महीने की जुड़वा बेटियों को पटककर मार डाला, पत्नी ने पुलिस बुलाकर करवाया अरेस्ट

राजस्थान के सीकर के नीमकाथाना में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक पिता ने बेटे की चाहत में अपनी पांच महीने की जुड़वा बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी का नाम अशोक कुमार यादव है. उसने दोनों मासूम बच्चियों को जमीन पर कई बार पटका, जिससे दोनों की मौत हो गई. बेटियों की हत्या करने के बाद आरोपी अशोक ने शवों को दफना दिया था. लेकिन बच्चियों की मां अनीता यादव को ये बर्दाश्त नहीं हुआ. उसने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. इसके बाद पुलिस गांव पहुंची और बच्चियों के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वार्ड नंबर-31 निवासी आरोपी अशोक कुमार यादव को अरेस्ट कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. बच्चियों की मां अनीता यादव ने बताया कि पांच महीने पहले ही उसने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया था. जुड़वा बेटियों को देखकर पति पहले दिन से नाराज रहता था.

बेटियों को जमीन पर पटककर मार डाला

पीड़िता अनीता यादव ने बताया कि अशोक से उसकी शादी 11 नवंबर 2016 को हुई थी. पांच महीने बाद जब बेटियों का जन्म हुआ तो पति और सास ताना देने लगे. इसी बीच, 27 मार्च को अशोक ने उसके साथ झगड़ा किया. इसी दौरान उसने गुस्से में दोनों जुड़वा बेटियों को जमीन पर कई बार पटका. बच्चियां खून से लथपथ हो गईं.

मां का रो-रोकर बुरा हाल

सदमे में अनीता बेसुध होकर जमीन पर गिर गई. इसी बीच, अशोक ने दोनों बेटियों की लाश को दफना दिया. घरवालों ने बताया कि दोनों बेटियां इस दुनिया में नहीं हैं. अनीता ने पुलिस से आरोपी पति अशोक कुमार यादव को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है. वहीं, इस घटना के बाद मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया है. आरोपी अशोक की इस करतूत से मोहल्लेवाले भी हैरान हैं. मां की आंखों से आंसू रुकने के नाम नहीं ले रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.