Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट
Header Ad

‘गांव वालों कूद जाऊंगा…’ 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, 3 घंटे तक काटा बवाल, पुलिस भी पहुंची

‘शोले’ का वो डायलॉग… ‘अरे गांव वालों कूद- जाऊंगा, फांद जाऊंगा, मर जाऊंगा…’ फिल्म का हीरो गांववालों को धमकी देता है. कुछ ऐसा ही मामला झारखंड के गुमला जिले में देखने को मिला. यहां एक युवक अपने भाई और पिता से संपत्ति में हिस्सेदारी और बंटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद खौफनाक कदम उठाते हुए गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया और वहां से कूद कर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा.

100 फीट से भी ज्यादा ऊंचे मोबाइल टावर पर युवक के चढ़ने की सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची और युवक को टावर से नीचे उतरने को कहा. लेकिन, मोबाइल टावर पर चढ़े रितेश कुमार सिंह उर्फ बाबू का ड्रामा जारी रहा. लगभग 3 घंटे से ज्यादा समय तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद कड़ी मशक्कत के बाद युवक नीचे तो उतरा, लेकिन उतरने के दौरान वह मामूली रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

क्या है मामला?

घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि TV9 भारतवर्ष नहीं करता है. यह घटना कोटाम गांव में हुई है. इसी गांव के रहने वाले लगभग 25 वर्षीय रितेश सिंह उर्फ बाबू जो नशे का आदी है, उसका अपने पिता और बड़े भाई के साथ संपत्ति, में बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था. विवाद के बाद रितेश सिंह घर से बाहर जा रहा था. किसी अनहोनी की आंशका को देखते हुए उसकी पत्नी प्रतिमा देवी ने उसे रोकने की कोशिश की, इस पर रितेश आग बबूला हो उठा.

रितेश ने अपनी प्रतिमा देवी के साथ जमकर मारपीट की. पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद रितेश गांव के बाहर स्थित लगभग 100 फीट से ऊंची मोबाइल के टावर पर चढ़ गया और वहां से कूद कर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा.

3 घंटे बाद टावर से उतरा

युवक के इस प्रकार मोबाइल टावर पर चढ़ने की सूचना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गुमला पुलिस ने 3 घंटे से ज्यादा समय तक कड़ी मशक्कत के बाद उसे मोबाइल के टावर से नीचे उतारा. इस घटना से पूर्व वर्ष 2023 में झारखंड की राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के रहने वाले झनकू मुंडा नामक व्यक्ति अपने घर में हुए मामूली विवाद के कारण आत्महत्या की नीयत से बिजली के हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया था. लगभग चार से पांच घंटे तक वह बिजली के हाई टेंशन टावर पर ही चढ़ा रहा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.