Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

गजब! फर्जी IAS-IPS के बाद अब रीजनल ऑफिस भी निकला फर्जी, हैरान रह गई रेड करने वाली टीम

बिहार में फर्जी आइएएस, आइपीएस के अलावा फर्जी अधिकारियों, दारोगा की खबरें आए दिन आती रहती हैं , लेकिन इस बीच एक ऐसी भी खबर है, जिसने अधिकारियों के होश को उड़ा दिया है. दरअसल फर्जीवाड़ा करने वालों ने एक फर्जी रीजनल ऑफिस ही खोल दिया था. इस दफ्तर में सरकारी ऑफिस के जैसा ही काम हो रहा था. ऐसे में जब सरकारी अधिकारियों ने छापेमारी की तो उसकी आंखें भी फटी की फटी रह गईं. घटना समस्तीपुर जिले की है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर इलाके में फर्जीवाड़ा करने वालों ने सरकारी रीजनल ऑफिस के समानांतर में ही एक घर में फर्जी रीजनल ऑफिस के दफ्तर को खोल लिया था. इस दफ्तर में जमीन से जुड़े हर वह काम हो रहे थे, जो किसी सरकारी दफ्तर में होते हैं. मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के करीमनगर पंचायत के मोगलचक में एक निजी मकान में इस अवैध समानांतर अंचल कार्यालय का संचालन किया जा रहा था.

एसडीएम विकास पांडे ने की छापेमारी

फर्जी दफ्तर के बारे में सूचना मिली तो एसडीएम विकास पांडे ने छापेमारी की. छापेमारी में टीम को जमीन और अंचल से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है. फर्जी रीजनल ऑफिस से करीब 10 बोरियों में बंद शुद्धि पत्र, हल्का से संबंधित दाखिल खारिज, पंजी, खतियान, रजिस्टर टू के दस्तावेज, जमाबंदी पंजी, दाखिल खारिज एवं परिमार्जन के लिए दिए गए आवेदन, कंप्यूटर, प्रिंटर के साथ तकरीबन 25 हजार रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं. वहीं अब इस अवैध रीजनल ऑफिस के सभी आरोपियों के बैंक के खाते को भी खंगाला जा रहा है.

बिचौलियों के बीच मच गया हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार जब टीम ने छापेमारी की तो बिचौलियों के बीच हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि अब इन दस्तावेजों के सत्यापन के लिए मजिस्ट्रेट की देखरेख में जांच कराई जा रही है. वहीं एसडीएम का कहना था कि मोगलचक के निवासी उमेश राय के घर में अवैध समानांतर अंचल कार्यालय संचालित की जाने की शिकायत मिली थी. इस कार्यालय से पूरे अंचल का काम किया जा रहा था.

कई अहम दस्तावेज हुए बरामद
छापेमारी में कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जो अंचल और भूमि से संबंधित हैं. बताया जा रहा है कि यह अंचल कार्यालय कई वर्षों से यहां चल रहा था, जिन दस्तावेजों को सरकारी अंचल कार्यालय में होना चाहिए वह सभी इस फर्जी अंचल ऑफिस से मिले हैं. मामले की जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.