Logo
ब्रेकिंग
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान
Header Ad

खेत में पानी लगाते समय किसान को लगा करंट, हुई दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के आदिवासी विकासखंड कुशमी के गैवटा गांव में खेत में पानी लगाते समय करंट की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गैवटा निवासी रामखेलावन सिंह (45 वर्ष) पिता मनी सिंह शनिवार की शाम अपने खेत में गेहूं की फसल की सिंचाई करने गए थे। वह देवरी बांध की नहर से इलेक्ट्रिक मोटर पंप के माध्यम से पानी भर रहे थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई, लेकिन उन्होंने सुबह होने का इंतजार किया। रविवार की सुबह जब परिजन और ग्रामीण खेत पहुंचे तो उन्होंने देखा कि रामखेलावन सिंह नहर की मेड़ पर मृत अवस्था में पड़े थे।

उनके पैर के तलवे में मोटर पंप का विद्युत तार चिपका हुआ था। परिजनों ने तत्काल शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस दुखद दृश्य को देखकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही भुईमाड़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कुशमी भेज दिया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इस आकस्मिक निधन से परिवार गहरे शोक में डूब गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्री और तीन पुत्र छोड़ गए हैं। उनकी असमय मृत्यु के बाद परिवार ने प्रशासन से उचित सहायता प्रदान करने की मांग की हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.