Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

खुशखबरी! नोएडा में बनने जा रहा एक और एक्सप्रेस-वे, यमुना किनारे से होगा पूरा सफर; ग्रेटर नोएडा वाले भी खुश

नोएडा प्राधिकरण एक और एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी कर रहा है. प्राधिकरण ने इस प्रोजेक्ट के लिए हरी झंडी दे दी है. पिछले हफ्ते हुए बोर्ड की बैठक में इस प्रोजेक्ट को लेकर गहन चर्चा हुई. मीटिंग में शामिल अधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट के लिए डिजाइन और रूट को लेकर विस्तार से बात की. जानकारी के मुताबिक, प्राधिकरण नोए़डा और ग्रेटर नोएडा के बीच इस एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा.

दरअसल, नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की वजह से इस प्रोजेक्ट में तेजी लाने का काम किया जा रहा है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच यमुना नदी के पास लोगों की सुविधाओं के लिए रास्ता बनाने की योजना पर पहले से ही काम चल रहा था. जिसे अब नोएडा प्राधिकरण की तरफ से हरी झंडी मिल गई है. नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने और इस इलाके में रिहायशी और कॉमर्शियल प्रॉप्रर्टीज तेजी से बढ़ रही हैं.

लोगों को मिलेगा लाभ

नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की वजह से प्राधिकरण लोगों को जाम से बचाने के लिए इस प्रोजेक्ट को जल्द ही शुरू करने जा रहा है. वहीं नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के खुलने से भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है. जानकारी के मुताबिक, 28 मार्च को हुई बोर्ड मीटिंग में चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि ये काम अकर नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया नहीं करता है तो नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी करेगा.

इस वजह से पड़ी जरूरत

वहीं ये कहा गया कि हम चाहते हैं कि इस प्रोजेक्ट पर एनएचएआई काम करे. यदि ऐसा होता है तो इसे नेशनल हाइवे घोषित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बहुत बढ़ गया है. इसकी वजह, एक्सप्रेसवे की दोनों तरफ रिहायशी और इंडस्ट्रियल, और कॉमर्शियल इलाकों का तेजी से विकसित होना है. उन्होंने कहा कि कोविड के बाद से ग्रेटर नोएडा की आबादी में बढ़ोतरी हुई है. नोएडा एक्सप्रेसवे पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.