Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

खंडवा में भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत, जिला अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में सड़क हादसे में घायल युवक की इंदौर में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ पर आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मृतक युवक के परिजनों का आरोप था कि एक्सीडेंट में घायल एक युवक को दो घंटे तक वेंटिलेटर इमरजेंसी सुविधा नहीं मिली। जिसके बाद  युवक को इंदौर लेकर गए थे,यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने डॉक्टरों की उदासीनता और लापरवाही पर जमकर हंगामा भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ललवाडा निवासी शुभम पिता दशरथ सोलंकी का सोमवार रात करीब पौने ग्यारह बजे मूंदी रोड़ पर रिलेशन होटल के पास एक्सीडेंट हो गया था। परिजन युवक को रात को मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिवार के इंदर सिंह सोलंकी ने बताया कि, डेढ़ बजे रात तक युवक को वेंटीलेटर या इमरजेंसी सुविधा नहीं मिली, गंभीर घायल दर्द से तड़पता रहा। लेकिन किसी ड्यूटी डॉक्टर या मेडिकल स्टाफ ने गंभीरता से नहीं लिया। परिजन परेशान होते रहे।

आखिरकार, परेशान होकर घायल शुभम सोलंकी को इंदौर ले जाया गया। यहां पर मंगलवार को सुबह उसका दुखद निधन हो गया। मृतक ड्राइविंग का काम करता था। उसके दो बच्चे हैं। इंदर सिंह सोलंकी ने कहा कि, समय रहते शुभम को इलाज मिल जाता तो उसे बचाया जा सकता था। परिजनों ने लापरवाह डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.