Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश
Header Ad

कैंसर वार्ड में 3 घंटे तक रहा अंधेरा… बिजली गुल होने पर मरीज हुए बेचैन; VIMSAR अस्पताल में बड़ी लापरवाही

ओडिशा के बुर्ला के वीर सुरेंद्र साईं मेडिकल साइंस एंड रिसर्च (VIMSAR) अस्पताल से बुधवार को एक बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां कैंसर वार्ड में अचानक बिजली गुल हो गई. करीब तीन घंटे तक चले इस बिजली संकट के दौरान कीमोथेरेपी करा रहे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. जानकारी के मुताबिक, दोपहर 12 बजे अस्पताल की बिजली अचानक चली गई और लगभग 3 बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई.

इस दौरान डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों को मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज करना पड़ा. मरीजों के परिजन घबराहट में आ गए, जबकि कुछ मरीजों की हालत बिगड़ने लगी. हद तो तब हो गई, जब अस्पताल में लगे बैकअप जनरेटर ने भी काम नहीं किया. इससे स्थिति और गंभीर हो गई. कैंसर वार्ड जैसे अहम डिपार्टमेंट में इस तरह की लापरवाही से मरीजों की जान जोखिम में पड़ गई.

बिना जानकारी के काटी गई बिजली

बताया जा रहा है कि बिजली विभाग ने बिना कोई जानकारी दिए अस्पताल की बिजली आपूर्ति बंद कर दी. इससे पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. डॉक्टरों और स्टाफ ने अस्थायी उपायों से मरीजों का इलाज जारी रखा, लेकिन घंटों तक बिजली नहीं लौटने की वजह से परेशानी बढ़ती गई. अब अस्पताल प्रशासन और बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं.

मरीजों के परिजनों ने की जांच की मांग

मरीजों और उनके परिजनों ने इस मामले की जांच की मांग की है. ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो. वहीं अस्पताल प्रशासन ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू करने की बात कही है.अस्पतालों में बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं का सुचारू रूप से उपलब्ध रहना बेहद जरूरी है. खासकर उन वार्डों में जहां गंभीर मरीजों का इलाज चल रहा हो. इस घटना ने अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.