Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट
Header Ad

काले बादल, झमाझम बारिश… दिल्ली-NCR में बदल गया मौसम, ऑरेंज अलर्ट जारी

दिल्ली-NCR का मौसम एकदम से बदल गया है. एक ओर दोपहर दो बजे तक भीषण गर्मी से लोग परेशान हो रहे थे, वहीं ढाई बजते ही बारिश शुरू हो गई. आसमान में बादल छा गए और 8 से 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने लगी. मौसम के अचानक बदलाव से तापमान में भी गिरावट देखने को मिली. आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली का आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली में मंगलवार को बारिश का अनुमान जताया था और ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. वहीं, 18 जून को भी बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी के मुताबिक, 18 जून को शाम के समय गरज के साथ बारिश का अनुमान है. इस दौरान 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है. वहीं, अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है. आइएमडी के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि, इसके बाद अगले 5 दिन यानि 23 जून तक बारिश की कोई संभावना नहीं है.

नोएडा का कैसा रहा मौसम?

दिल्ली के अलावा नोएडा के कुछ इलाकों में भी बारिश हुई. ओखला बर्ड सेंचुरी, कालिंदी कुंज, बोटेनिकल गार्डन, नोएडा सेक्टर 37, सेक्टर 58 में तेज बारिश हुई. हालांकि, बारिश कुछ देर बाद ही बंद हो गई. बारिश की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग के मुताबिक, नोएडा का आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी हुई बारिश

वहीं, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी हल्की बारिश हुई. गुरुग्राम में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिली. मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. रात के तापमान एक या दो डिग्री सेल्सियस गिरावट देखने को मिल सकती है. बारिश की वजह से फरीदाबाद में भी लोगों को गर्मी से राहत मिली.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.