Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा
Header Ad

कसम लेने के बाद भी शराब पीकर आया पति, गुस्से में बच्चे को पीठ पर बांध कुएं में कूदी पत्नी; दोनों की मौत

झारखंड के खूंटी जिले में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक महिला ने पहले अपने पति के साथ झगड़ा किया और फिर गुस्से में अपने बच्चे को पीठ पर बांध कर कुएं में कूद गई. जानकारी होने पर पास पड़ोस के लोगों ने तुरंत महिला और उसके बच्चे को कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. हालांकि डॉक्टरों ने इन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामला खूंटी जिले में कर्रा थाना क्षेत्र में सावड़ा गांव का है. जानकारी के मुताबिक सावड़ा गांव में रहने वाले बिजला बारला शराब पीने का आदी है. इस बात को लेकर आए दिन उसकी पत्नी झालो बारला के साथ झगड़े होते थे. शुक्रवार की देर शाम भी बिजला बारला शराब के नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा था. इस बात को लेकर दोनों पति पत्नी में झगड़े शुरू हुए और गुस्से में झालो बारला ने अपने तीन साल के मासूम बेटे को अपनी पीठ पर बांधा और दौड़ते हुए घर से बाहर निकल गई.

डूबने से मां-बेटे की मौत

उसके पीछे पीछे झालो की दो बेटियां भी दौड़ीं, लेकिन उनके देखते ही देखते झालों ने कुएं में छलांग लगा दी. इस घटना में मां बेटे की पानी में डूबने की वजह से मौत हो गई. इधर, मां को कुएं में छलांग लगाते देखकर दोनों बेटियां चीखने चिल्लाने लगी. शोर सुनकर पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को कुएं से बाहर निकाला. हालांकि इतने में काफी देर हो गई थी.

जांच में जुटी पुलिस

दोनों मां बेटा दोनों ही अचेत थे. आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस की पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि मृत महिला की मानसिक स्थिति सही नहीं थी. पुलिस के मुताबिक फिलहाल मां बेटे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.