Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

कर्ज का ब्याज न देने पर महिला को किया गर्भवती, बच्ची को जन्म देने के बाद…

0

फिल्लौर: फिल्लौर के नजदीकी गांव में अजीबो-गरीब मामला सामने आया जिस में 45 से 50 वर्ष की आयु के व्यक्ति के अपनी ही आयु की औरत से संबंध बन गए। महिला गर्भवती हो गई, 2 सप्ताह पहले लड़की को जन्म दिया जिसे दोनों ने अपनाने को मना कर दिया क्योंकि दोनों पहले से शादीशुदा हैं और दोनों के बच्चे भी हैं। अब मामले को लिव इन रिलेशन का रूप देकर दबाने की कोशिश की जा रही है।

प्राप्त सूचना के अनुसार नजदीकी गांव चक्क साबू की एक जरूरतमंद महिला को पैसों की जरूरत पड़ गई। उसका पति काम के संबंध में विदेश गया हुआ है, पीछे उसकी पत्नी अपनी 16 वर्षीय बेटी और सास के साथ घर में रह रही थी। उसने नजदीकी गांव अपरा के एक व्यक्ति से संपर्क किया जो ब्याज पर रुपए देता है। उससे ब्याज पर 3 लाख रुपए अपनी एक जमीन रखकर ले लिए। यह भी पता चला है कि औरत ने जो रकम ब्याज पर ली थी वह पूरी वापस भी कर दी है। परंतु व्यक्ति ने समय पर ब्याज न चुका पाने के कारण रकम दोगुनी कर दी और औरत की इसी मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए, जिससे महिला गर्भवती हो गई।

महिला को कुछ महीने बाद जाकर पता चला तो दोनों ने डाक्टरों के पास जाकर गर्भपात करवाने की बात की। दोनों पति-पत्नी नहीं थे जिसके चलते डाक्टरों ने गर्भपात करने से मना कर दिया। गर्भवती महिला ने जालंधर के एक अस्पताल में लड़की को जन्म दिया। लड़की के पैदा होते ही दोनों ने उसे अपनाने से मना कर दिया और किसी को गोद देकर चुपचाप गांव में आकर रहने लग पड़े। एक समाजसेवी ने पूरे मामले की शिकायत नवजन्मी बच्ची को इंसाफ दिलवाने के लिए पुलिस के पास की। उसका कहना था कि पहले गैर कानूनी संबंध बनाए फिर एक बच्चे को दुनिया में लाए जिसे बाद में किसी और को गोद दे दिया।

इस संबंध में जब थाना प्रभारी भूषण कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि मामला उनके ध्यान में आ चुका है। 21 अगस्त को महिला ने लड़की को जालंधर के अस्पताल में जन्म दिया। मात्र 5 दिन बाद ही उसे दूसरे परिवार को गोद दे दिया गया। इस प्रक्रिया में कानून का कोई पालन नहीं हुआ क्योंकि नवजात बच्चे को गोद देने से पहले बाकायदा एक कमेटी बैठाई जाती है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने कहा कि वह और व्यक्ति दोनों लिव इन रिलेशन में अपनी मर्जी से रह रहे थे जिसमें वह गर्भवती हो गई। गोद देने की प्रक्रिया के वह दस्तावेज भी उन्हें देकर गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.