Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

चोरों का आतंक जारी, लाखों के गहने व नकदी पर हाथ किया साफ

0

तपा मंडी: तपा मंडी में शुक्रवार की रात एक बंद घर में लाखों की चोरी हो गई। पीरखाना इलाके में रहने वाले जसवीर सिंह के घर से चोर 3 तोले सोना, 4 तोले चांदी और 50,000 रुपए नकद लेकर फरार हो गए। जसवीर सिंह जब रात की ड्यूटी के बाद घर लौटे, तो उन्हें घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला और अलमारियां खुली हुई थीं।

उन्होंने तुरंत अपनी पत्नी से सम्पर्क किया, जो अपनी बीमार बेटी से मिलने लुधियाना गई हुई थी। घर को खाली देखकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। चोरी हुए सामान में जसवीर सिंह की बेटी तरविंदर कौर की शादी के लिए बनाए गए गहने भी थे। तरविंदर ने रोते हुए चोरों से भावुक अपील की है कि उसकी शादी तय हो चुकी है और ये गहने उसके और उसके माता-पिता की मेहनत की कमाई से बने हैं। उसने चोरों से हाथ जोड़कर कहा कि वे उसके झुमके, चेन, पाजेब और अन्य गहने लौटा दें।

इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने पुलिस से तुरंत चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस स्टेशन इंचार्ज सतगुर सिंह ने आश्वासन दिया है कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.