Logo
ब्रेकिंग
अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न... Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की ... नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: गुना पहुंचे म्यूजिक डायर... Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ... Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया ...
Header Ad

सील हुए सारे रास्ते, चप्प-चप्पे पर पुलिस तैनात, सुबह 6 बजे से…

चंडीगढ़ः जल्दी जल्दी झुग्गी को खाली कर दो, मंगलवार सुबह झुग्गी पर बुलडोजर चलना है। यह कहना था सैक्टर-25 कालोनी में रहने वाले लोगों का। 2 दिन से लोग झुग्गी खाली करने में लगे हुए है। लोग रेहड़ी और टैम्पो में भरकर सामान लेकर जा रहे हैं। वह 20 से 30 साल से इन झुग्गियों में रह रहे हैं।

चंडीगढ़ पुलिस ने सैक्टर-25 कॉलोनी की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को बैरीकेड लगाकर बंद कर दिया है। सभी रास्तों पर पुलिस जवान तैनत कर दिए है। कालोनी के अंदर किसी को इकट्ठे नहीं होने दिया जा रहा है। चंडीगढ़ पुलिस ने 2000 जवान सुबह 6 बजे सैक्टर-25 में रिपोर्ट करेंगे। चंडीगढ़ प्रशासन की टीम सुबह 8 बजे झुग्गियों को तोड़ना शुरू करेगी। इससे पहले चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से कालोनी तोड़ने का विरोध करने वाले नेताओं और प्रधान को रात को ही पुलिस हिरासत में ले लेगी। ज्यादातर लोगों ने झुग्गी खाली कर दी है। लोग बचा हुआ सामान उठाने में लगे हुए है।

3 हजार परिवार रहते है इन झुग्गियों में
सैक्टर -25 कालोनी में झुग्गियों में करीब 3 हजार परिवार रहते हैं। हर परिवार में 5 से 7 सदस्य है। कालोनी टूटने पर करीब 8 हजार लोग बेघर हो जाएंगे। कुछ लोगों ने कालोनी में घर किराये पर ले लिया है। वहीं, कुछ लोग पंजाब के झामपुर में चले गए है। इसके अलावा कुछ लोगों ने पंजाब में झुग्गी डाल ली है। चंडीगढ़ प्रशासन शहर को कालोनी और स्लम फ्री सिटी करना चाहता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.