Logo
ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
Header Ad

शराब के ठेके में हो गया कांड, CCTV खंगाल रही पुलिस

0

महल कलां: विधानसभा हलता महल कलां के गांव मोम के पास बठिंडा मैदान में नेहरू चक पुल पर स्थित एक शराब के ठेके से 43 पेटी शराब चोरी होने का मामला सामने आया है। ठेके का कारिंदे मनीष ने बताया कि वह बीती रात करीब 10 बजे ठेका बंद करके सोने चला गया था। सुबह जब वह उठा तो उसने देखा कि ठेके के साथ लगे स्टोर रूम से पिछले दरवाजे की कुंडी खोलकर शराब की पेटियां गायब थी।

उसने बताया कि चोर 38 पेटी सोफिया शराब, 3 पेटी बीयर, 1 पेटी अंग्रेजी और 1 पेटी वोदका चुरा ले गए, जिनकी कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। इस मामले की जानकारी मिलते ही ठेके की जांच करने वाaली टीम के प्रमुख मनप्रीत सिंह ने बताया कि घटना की पूरी जांच के बाद कंपनी के मालिकों को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। थाना महल कलां के ए.एस.आई. हरविंदर सिंह ने बताया कि शक के आधार पर ठेके के कारिंदे को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.