
पाकिस्तानी सेना प्रमुख व फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अमेरिका का दौरा किया, जहां उन्होंने भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी तक दे डाली. वे यहां तक दावा कर गए कि उनके देश पर अस्तित्व का खतरा मंडराया तो आधी दुनिया को बर्बाद कर देंगे. इसके साथ-साथ उन्होंने अनजाने में एक ऐसी बात स्वीकार कर ली, जिसके लिए उनकी थू-थू हो रही है और जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है. मुनीर को अंदाजा भी नहीं था कि वो जिस भारत की मर्सिडीज से तुलना कर रहे हैं उसके लिए हंसी के पात्र बन जाएंगे.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की तेल और खनिज संपदा का बखान करने के बीच पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख ने अनजाने में यह स्वीकार करके खुद को और अपने देश को शर्मिंदा कर दिया कि भारत के मुकाबले उनकी स्थिति गर्त में है. मुनीर ने कथित तौर पर फ्लोरिडा में एक पाकिस्तानी कम्युनिटी ईवेंट में कहा, ‘भारत हाईवे पर फेरारी जैसी मर्सिडीज चला रहा है, लेकिन हम बजरी से भरे डंप ट्रक हैं. अगर ट्रक कार से टकराता है, तो नुकसान किसका होगा?’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.