Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

छात्रा को लिफ्ट देकर कार में गैंग रेप, आरोपी पकड़ाए आमला पुलिस की मुस्तैदी से वारदात का खुलासा

0

बैतूल के आमला थाना इलाके में एक 14 वर्षीय छात्रा से गैंग रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छुट्टी के बाद घर लौट रही 9 वी क्लास की छात्रा को आरोपियों ने अपनी कार में लिफट दी और फिर सुनसान इलाके में।ले जाकर उसके साथ रेप किया। संदिग्ध हालत पुलिस को मिली पीड़िता ने पूछताछ के बाद गैंग रेप की शिकायत की।जिसके बाद पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लिया है।जबकि।एक फरार है। पुलिस मामले का खुलासा आज 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेगी।

 

पीड़िता पुलिस को आमला रेलवे स्टेशन पर बैठे मिली थी।।वह रात भर स्टेशन पर बैठे रही जब वह दूसरे दिन यानी शनिवार भी स्टेशन के वेटिंग हाल में ही बैठी मिली तो।पुलिस का शक गहराया। इससे की गई पूछताछ में उसने उसके साथ दुष्कर्म की कहानी बताई। जिसके बाद पीड़ित के परिजन को बुलवाकर बीती रात इस मामले में गैंग रेप की एफआईआर की गई।पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।जबकि कार का ड्राइवर फरार हो गया है।

 

एडिशनल एसपी कमला जोशी के मुताबिक पीड़िता 31 ऑक्टूबर से लापता थी ।लेकिन परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई। शनिवार जब पुलिस ने पीड़िता को स्टेशन पर पाया तो परिजनों को पीड़िता के संदिग्ध हालत में मिलने की जानकारी दी।परिजनों ने बताया कि वह पहले भी एक बार घर से जा चुकी थी।और खुद ही लौट आई थी।इसलिए उन्होंने उसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी।

एसपी बैतूल वीरेंद्र जैन ने घटना की विस्तृत जांच के लिए डीएसपी महिला सुरक्षा दुर्गेश मार्को को जांच सौंपी है।

 

काल से पकड़ाए आरोपी

 

पुलिस के मुताबिक छात्रा को लिफ्ट देकर आरोपी आमला के एक इलाके की ओर ले गए ।छात्रा में जब गलत रास्ते पर ले जाने पर विरोध किया तो आरोपियों ने कार खराब होने का बहाना कर शाम होने का इंतजार करते रहे। अंधेरा घिरने पर उन्होंने बारी बारी से स्कॉर्पियो कार में छात्रा से रेप किया और उसे रेलवे स्टेशन छोड़ दिया। घटना में प्रयुक्त कार एक आरोपी के साले की थी।जिसे जप्त कर लिया गया है। खास बात यह है कि जब रास्ते में आरोपी कार खराब होने का बहाना कर रहे थे पीड़िता ने एक आरोपी का फोन लेकर अपने दोस्त को काल कर बुलाया था कि वह इसे घर छोड़ दे।लेकिन उसके बाहर होने के कारण वह नहीं आ सका। पुलिस को इसी फोन काल से आरोपियों की जानकारी मिली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.