Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

‘उसके साथ दो और लोग भी थे…’ बस में साथ बैठी लड़की का दावा, राजा की Reels देखते ही भड़क गई थी सोनम

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अब पता चला है कि वारदात के बाद सोनम शिलॉन्ग से भागकर इंदौर आई. फिर यहां से वाराणसी गई. वाराणसी बस स्टैंड से सोनम गोरखपुर जाने वाली बस में बैठी थी. इस दौरान सोनम के साथ दो और लोग भी मौजूद थे. हालांकि, ये लोग गिरफ्तार आरोपियों में से नहीं हैं. इस बात का खुलासा गाजीपुर की एक युवती उजाला यादव ने किया है. युवती का दावा है कि वह भी उसी बस में थी, जिसमें सोनम बैठी थी. उसने राजा रघुवंशी के भाई सचिन को फोन कर इस बात की जानकारी दी है.

उजाला ने बताया कि सोनम वाराणसी अंतरराष्ट्रीय बस स्टैंड से गोरखपुर जाने वाली बस में बैठी थी, इसी दौरान नंदगंज में वह उतर गई. नंदगंज से कुछ ही दूरी पर गाजीपुर है. जब वह बस में बैठने के लिए आई थी, उस समय उसके साथ दो युवक भी मौजूद थे, जो युवती को बस स्टैंड पर छोड़ने के लिए आए हुए थे. फिलहाल वो दो लोग कौन हैं, यह रहस्य बना हुआ है.

राजा के भाई सचिन ने पुलिस से की ये मांग

राजा के भाई सचिन का कहना है कि संभवत: राज कुशवाहा जिस तरह से गाजीपुर के आसपास का रहने वाला है, तो निश्चित तौर पर वे उसी के परिवार वाले होंगे. अब इस पूरे मामले में शिलांग पुलिस को जांच पड़ताल करनी चाहिए. साथ ही उजाला यादव ने मृतक राज रघुवंशी के भाई सचिन को इस बात की भी जानकारी दी कि वह मेरे बगल में ही बैठी थी. जब मैं राजा रघुवंशी से संबंधित मौत की खबरों की इंस्टाग्राम पर रिल्स देख रही थी तो वो मुझ पर गुस्सा हो गई थी. इस तरह की रिल्स नहीं देखने की बात कही थी.

जींस-टीशर्ट पहने हुए थी सोनम

उजाला के मुताबिक, बस में सोनम पूरी तरीके से मुंह को छुपाए हुए थी. वो जींस और टीशर्ट पहने हुए थी. वो नॉर्मली बैठी थी, लेकिन किसी से कोई बात नहीं कर रही थी. उजाला यादव का कहना है कि वह खुद लखनऊ से अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान उसने भी वाराणसी स्टैंड से बस पकड़ा था. बस में ही उससे सोनम की मुलाकात हुई थी. उजाला का दावा है कि यदि मौके का उस दिन का सीसीटीवी फुटेज निकाला जाए, तो पूरी सच्चाई पता चल जाएगी.

11 मई को हुई थी शादी

इसी साल 11 मई को सोनम और राजा की शादी हुई थी. शादी के बाद दोनों हनीमून मनाने शिलॉन्ग गए, जहां पर उसकी हत्या कर दी गई. वारदात की मास्टरमाइंड सोनम थी. हालांकि, पुलिस ने सोनम, उसके प्रेमी राज और अन्य तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.