Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट
Header Ad

कमाल पर कमाल कर रहे हैं अनिल अंबानी, 13 दिन में निवेशकों को बना दिया इतना अमीर

एक समय कर्ज़ में डूबे कारोबारी कहे जाने वाले अनिल अंबानी अब फिर से सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार एक जबरदस्त शेयर रैली के चलते. अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर (Reliance Power) ने शेयर बाजार में ऐसा प्रदर्शन किया है कि निवेशक हैरान हैं और खुश भी. बीते 13 कारोबारी सत्रों में रिलायंस पावर के शेयर ने 50 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखाई है. 10 जून 2025 को शेयर ने एक बार फिर 10% की छलांग लगाई और ₹34.84 के स्तर पर पहुंच गया, जो इसका 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर भी है.

क्या है वजह?

बाजार जानकारों का मानना है कि कंपनी की बैलेंस शीट में सुधार, कर्ज घटाने की कोशिश और पॉजिटिव कैश फ्लो की उम्मीदों के चलते निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. साथ ही, अनिल अंबानी के नेतृत्व में कंपनी के बिजनेस रिस्ट्रक्चरिंग और रणनीतिक फैसलों ने भी स्टॉक में तेजी लाई है.

इतना मिला निवेशकों को फायदा

अगर किसी निवेशक ने महज दो हफ्ते पहले इस शेयर में ₹1 लाख रुपये लगाए होते, तो अब उसकी वैल्यू ₹2.3 लाख रुपये से ज्यादा हो चुकी होती. यानी 13 दिन में ही 130% से ज्यादा रिटर्न, जो किसी भी स्मॉलकैप स्टॉक के लिए जबरदस्त माना जाता है.

क्या निवेश करना चाहिए?

विशेषज्ञों की राय में, इतनी तेज़ रैली के बाद अब कुछ मुनाफावसूली भी देखने को मिल सकती है. हालांकि, लॉन्ग टर्म के निवेशकों को अभी कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और भविष्य की योजनाओं पर नजर बनाए रखनी चाहिए.

दूसरी कंपनियों में भी तेजी

सिर्फ रिलायंस पावर ही नहीं, बल्कि अनिल अंबानी की अन्य कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infra) में भी अच्छी तेजी देखने को मिली है. इससे संकेत मिलता है कि अनिल अंबानी समूह की कंपनियों में फिर से निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है.

इतनी है नेटवर्थ

अनिल अंबानी की कुल संपत्ति 10 मार्च 2025 तक लगभग 530 मिलियन डॉलर यानि 4 हजार करोड़ आंकी गई है. वहीं, उनकी रिलायंस पावर की मार्केट वैल्यू 166.06 अरब डॉलर रुपए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.