Logo
ब्रेकिंग
India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा
Header Ad

कथावाचक प्रदीप मिश्रा बोले- हिंदुओं के घर में शास्त्र हो न हो शस्त्र जरूर होना चाहिए, विपक्ष के 200 सांसदों को बताया कलंक

सीहोर: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से देशभर में आक्रोश है। लोग अपने अपने तरीके से घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने मधेपुरा बिहार से अपनी कथा के दौरान बड़ा बयान दिया है।  पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि पहलगाम की घटना दुखद है। आतंकियों द्वारा पूछा जा रहा है कि हिंदू है तो उसे गोली मारी जा रही है। बंगाल में हिंदू को घर से निकाल कर गोली मारी जा रही है।

पं.प्रदीप मिश्रा ने कहा कि संसद भवन में बैठे हुए 200 विपक्ष के हिंदू सांसद रात भर बक्फ बिल के समर्थन में बहस करते रहे, यह हिंदू के नाम पर कलंक है। इन सभी सांसदों को ले जाकर कश्मीर घाटी को सौंप देना चाहिए।

पं प्रदीप मिश्रा ने कहा कि हिंदुओं के घर में शास्त्र हो ना हो पर शस्त्र जरूर होना चाहिए। हर हिंदुओं को शस्त्र चलाना आना चाहिए। हमारे सनातन धर्म का कोई भी देवता बिना शस्त्र के नहीं है तो हमारा घर भी बिना शस्त्र के नहीं होना चाहिए। पंडित प्रदीप मिश्रा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.