Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट
Header Ad

कटक में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 3 लोगों की मौत, CM माझी ने दिए जांच के आदेश

ओडिशा के कटक जिले में शनिवार को काठजोड़ी नदी पर एक पुल के निर्माण कार्य के दौरान कंक्रीट का स्लैब गिर जाने से एक इंजीनियर और दो मजदूर की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका यहां एससीबी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है.

कटक के पुलिस उपायुक्त खिलारी ऋषिकेश ध्यानदेव ने बताया कि स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने श्रमिकों को बचाया. उन्होंने बताया कि बड़े कंक्रीट स्लैब को उठाते समय क्रेन में खराबी आ गई थी, जिससे यह मजदूरों और इंजीनियर पर गिर गई.

 

मुख्यमंत्री ने दिया जांच का आदेश

डीसीपी ने बताया कि इस दुर्घटना की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन को घायलों से मिलने का निर्देश दिया है. माझी ने इस घटना में मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपए की मदद

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, सीएम ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के लिए मुफ्त इलाज भी घोषणा की है और जांच के आदेश दिए हैं.

सरकार पर लापरवाही का आरोप

विपक्ष के नेता और बीजू जनता दल (बीजेडी) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने भी इन मौतों पर शोक व्यक्त किया है तथा घायल श्रमिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. इस बीच, कटक के महापौर और बीजेडी नेता सुभाष सिंह ने एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में घायल श्रमिकों से मुलाकात की और आरोप लगाया कि सरकार की घोर लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.