Logo
ब्रेकिंग
Morena Police Mystery: मुरैना में तेज रफ्तार कार कंटेनर में घुसी, तलाशी में पिस्टल और 41 लाख रुपए दे... Gwalior News: एशिया कप में भारत को चैंपियन बनाकर ग्वालियर लौटीं कृष्णा शर्मा; रेलवे स्टेशन पर हुआ भव... RDVV Jabalpur News: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में LLB का पूरा पेपर आउट ऑफ सिलेबस; नाराज छात्रों न... Raipur News: इंडोर स्टेडियम में होगा बड़ा श्रमिक सम्मेलन, बस और चारपहिया वाहनों के लिए बनाए गए स्पेश... Dhamtari Women Kabaddi Tournament: धमतरी में महिला कबड्डी का रोमांच; गुरुकुल कॉलेज रायपुर बनी विजेता... Jashpur Snake Knowledge Center: जशपुर में बनेगा वनांचल विज्ञान केंद्र और तपकरा में सर्प ज्ञान केंद्र... SECR Swachhata Campaign 2026: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान शुरू, जानें पूरा... Dhanbad Subsidence News: कतरास के छाताबाद में तेज धमाके के साथ धंसी जमीन; कई घरों में आई दरारें, दहश... Jharkhand Karma Puja 2026: करमा पूजा को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट! करम डाल विसर्जन के लिए SDRF और पुलि... Swachh Vayu Survekshan 2026: झारखंड में नंबर-1 बना धनबाद, 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में लहराया...
Header Ad

सौरभ हत्याकांड: वो प्रेग्नेंट है, बेल दे दीजिए हुजूर…मुस्कान के वकील की दलील पर क्या बोला कोर्ट? फफक-फफक कर रोया साहिल

मेरठ के सौरभ हत्याकांड में आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी. कोर्ट में दोनों ही पक्षों को सुना गया, जिसमें मुस्कान और साहिल की वकील तरफ से कुछ दलीलें पेश की गई. आरोपियों की जमानत याचिका पर सरकारी वकील रेखा जैन ने कहा कि मुस्कान गर्भवती है. इसलिए उसे जमानत मिलनी चाहिए.

वहीं दूसरी तरफ अभियोजन के पक्ष ने कहा कि हत्या बड़ी ही निर्मम तरीके से की गई. घटना में इस्तेमाल हुए चाकू और ड्रम आदि को पुलिस ने आरोपियों की ही निशानदेही पर बरामद किया. साथ ही अभियोजन पक्ष ने कहा कि मुस्कान के माता-पिता ने भी उसके खिलाफ बयान दर्ज कराए है. अभियोजन पक्ष ने दलील देते हुए कहा कि मुस्कान के गर्भवती होने से उसके अपराध की गंभीरता को नहीं नकारा जा सकता.

मुस्कान और साहिल का रो-रो कर बुरा हाल

अपर जिला जज ने दोनों पक्षों की बात सुनकर जमानत के लिए पर्याप्त आधार न मिलने पर याचिका को खारिज कर दिया. सूत्रों की माने तो जैसे ही मुस्कान और साहिल को ये बात पता चली तो दोनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया. जमानत अर्जी खारिज होने के बाद मुस्कान की वकील हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने की तैयारी कर रही हैं.

सरकारी वकील रेखा जैन लड़ रहीं केस

बता दें कि सरकारी वकील के रूप में एडवोकेट रेखा जैन को इस मामले में नियुक्त किया गया है. क्योंकि मुस्कान और साहिल ने सरकारी वकील की मांग की थी. दोनों के परिजनों ने मुकदमा लड़ने में रुचि नहीं जताई थी. ऐसे में नियम अनुसार दोनों को सरकारी वकील उपलब्ध कराया गया. रेखा जैन ने 24 अप्रैल को मुस्कान और साहिल की जमानत के लिए लोअर कोर्ट में याचिका दायर की थी.

मार्च में मामला आया था सामने

इस याचिका को कोर्ट ने 27 अप्रैल को खारिज कर दिया था. इसके बाद सेशन कोर्ट में पुनः याचिका दायर की गई, लेकिन वहां से भी जमानत याचिका खारिज कर दी गई. इस मामले पर सुनवाई पहले 1 मई को होनी थी, लेकिन कोर्ट ने इसे 3 मई के लिए स्थगित कर दिया था. गौरतलब है कि मेरठ के ब्रह्मपुरी स्थित डंदिरा नगर में 3 मार्च को एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया था.

आरोपी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद दोनों ने सौरभ के शव के चार टुकड़े कर शव को एक नीले ड्रम में सीमेंट भरकर बंद कर दिया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.