Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश
Header Ad

उमा भारती की मांग, शाहजहांपुर का नाम बदला जाए, गुलामी से जुड़े नामों का विपक्ष कर रहा समर्थन

भाजपा नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का नाम बदलने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जिले का नाम किसी स्वतंत्रता सेनानी, संत या ऐसे महापुरुष के नाम पर होना चाहिए जिन्होंने समाज और संस्कृति के लिए काम किया हो. उमा भारती ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वो सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं. उनके अनुसार अगर विपक्ष सच में जनता की भावनाओं का सम्मान करता तो वो गुलामी के दौर से जुड़े नामों का कभी समर्थन नहीं करते.

भाजपा नेता उमा भारती ने राहुल गांधी के हालिया आरोपों पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग हर शिकायत को सुनता है और उसी के आधार पर कार्रवाई करता है. अगर जनता राहुल गांधी को वोट नहीं दे रही है तो उन्हें खुद इस बात का विश्लेषण करना चाहिए. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को सासाराम से मतदाता अधिकार यात्रा की शुरुआत की. यह यात्रा 16 दिनों तक चलेगी. इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव समात कई विपक्षी नेता भी उनके साथ मौजूद रहे.

वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस ने मतदाता अधिकार यात्रा

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस ने मतदाता अधिकार यात्रा शुरू की है. यह यात्रा 16 दिनों तक चलेगी और 20 से ज्यादा जिलों में 1300 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करने के बाद 1 सितंबर को पटना में खत्म की जाएगी.

रविवार को सासाराम में हुई इस यात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पवन खेड़ा, कन्हैया कुमार समेत कई नेता शामिल हुए. इस मौके पर राजद अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा वोट चोरी कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और जनता को अब इन्हें सत्ता से बाहर करना होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.