Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

इस थाने का ASI और सिपाही गिरफ्तार, कारनामा जान रह जाएंगे हैरान

0

कपूरथला : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान कपूरथला जिले के थाना सिटी कपूरथला में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) राजविंदर सिंह (691/कपूरथला) और सिपाही बलतेज सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में काबू किया है। इस संबंध में विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ये गिरफ्तारियां एक इंग्लैंड निवासी एन.आर.आई. महिला, जो इस समय मुंबई में भी रह रही है, द्वारा मुख्यमंत्री की एंटी-करप्शन एक्शन लाइन पर दी गई शिकायत की जांच के आधार पर की गई हैं।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत के अनुसार उक्त ए.एस.आई. ने शिकायतकर्ता के एन.आर.आई. दोस्त की पुलिस द्वारा एक मामले में गिरफ्तारी के समय अदालत से जमानत दिलाने में मदद करने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत की रकम प्राप्त करने के लिए इन पुलिसकर्मियों ने उसे बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के लिए भी बाहर भेज दिया था।

इसके बाद इन पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता से अदालत की कार्रवाई में उसके साथी की मदद करने के बदले 50 हजार रुपए और मांगे थे, जिसकी उसने रिकॉर्डिंग करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसके बाद उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। इस केस की आगे की जांच जारी है और आरोपियों को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.