Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

इलुमिनाटी कनेक्शन पर Diljit Dosanjh का बड़ा खुलासा, दिल खोलकर की बात…

चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड एक्टर दिलजीत दोसांझ ने इलुमिनाटी से अपने कथित कनेक्शन पर खुलकर जवाब दिया है। बीते साल न्यूजीलैंड में उनके एक शो के दौरान किए गए हाथ के इशारे को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई थी कि वह इलुमिनाटी से जुड़े हुए हैं। हाल ही में अमेरिका के लॉस एंजेलेस में एप्पल म्यूज़िक स्टूडियो को दिए इंटरव्यू में दिलजीत ने बताया कि वह अपने पिछले वर्ल्ड टूर का नाम ‘दिल-ल्यूमिनाटी’ उन्होंने मज़ाक में रखा था, क्योंकि न्यूजीलैंड शो के बाद अफवाहें उड़ी थीं।

कैसे पड़ा टूर का नाम ‘दिल-ल्यूमिनाटी’
दिलजीत के मुताबिक, न्यूजीलैंड में शो के दौरान उन्होंने एक हाथ का साइन बनाया था जिसे वह ‘चक्र’ कहते हैं। इसी को सोशल मीडिया पर इलुमिनाटी का प्रतीक मान लिया गया। उन्होंने हंसते हुए कहा – “मुझे उस वक्त इलुमिनाटी के बारे में कुछ पता भी नहीं था। लोग मज़ाक में छेड़ने लगे तो मैंने भी मज़ाक में टूर का नाम ‘दिल-ल्यूमिनाटी’ रख दिया।”

पंजाबी म्यूजिक का सबसे बड़ा टूर
‘दिल-ल्यूमिनाटी’ टूर पंजाबी म्यूज़िक के इतिहास का सबसे सफल टूर साबित हुआ। अप्रैल 2024 से शुरू हुए इस सफर में दिलजीत ने भारत, नॉर्थ अमेरिका, यूरोप और मिडल ईस्ट के कई शहरों में परफॉर्म किया।

नॉर्थ अमेरिका – 38 मिलियन डॉलर
भारत – 34.6 मिलियन डॉलर
कुल कमाई – करीब 137 मिलियन डॉलर
यह किसी भी पंजाबी आर्टिस्ट के लिए रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धि है।

क्या है इलुमिनाटी?
इलुमिनाटी का इतिहास 18वीं सदी के जर्मनी से जुड़ा है। शुरुआत में इसका मकसद ज्ञान, तर्क और स्वतंत्र सोच को बढ़ावा देना था। समय के साथ यह पॉप कल्चर और साजिश सिद्धांतों में एक रहस्यमयी और शक्तिशाली गुप्त संगठन के रूप में प्रसिद्ध हो गया, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह राजनीति, अर्थव्यवस्था और मनोरंजन जगत को पर्दे के पीछे से नियंत्रित करता है। हालांकि, इसके अस्तित्व का कोई ठोस सबूत अब तक नहीं मिला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.