Logo
ब्रेकिंग
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान
Header Ad

इंदौर में सब-इंस्पेक्टर का काला कारनामा! 1लाख रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथ धरा!

0

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बड़ा जुर्म सामने आया है। जहां पर SI को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया है।  लोकायुक्त ने एसआई को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते  धरा है। लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आजादनगर थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र राजपूत को पैसे लेते हुए पकड़ा।  जानकारी के मुताबिक सब इंस्पेक्टर ने हत्या के मामले में आरोपी पक्ष की मदद के लिए डेढ़ लाख रुपए मांगे थे और पहली किस्त 1 लाख रुपए के साथ दबोचा लिया।

दरअसल, मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है, जहा आवेदनकर्ता संतोष तोमर की शिकायत थी की उनके पिता रामचंद्र सिंह तोमर सिक्योरिटी एजेंसी चलाते हैं। एजेंसी के गार्डों ने कुछ समय पूर्व मूसा खेड़ी क्षेत्र में एक व्यक्ति को चोर समझकर पकड़ लिया था, जिसकी पिटाई के बाद मृत्यु हो गई थी। इस मामले में रामचंद्र सिंह तोमर पर भी हत्या का केस दर्ज किया गया था। बाद में उन्हें हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई।

संतोष तोमर का आरोप है कि जमानत के बाद सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने उन पर प्रकरण में मदद करने के नाम पर रिश्वत की मांग की। रामचन्द्र सिंह तोमर को हत्या के आरोप में झूठा फंसाने की धमकी देकर आरोपी सब इंस्पेक्टर धमेन्द्र राजपूत ने आवेदक से रिश्वत मांगी थी। आवेदक ने पैसे नहीं दिए तो उसके पिता को आरोपी बना दिया गया। एसआई ने उसके पिता पर आगे कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने और मदद करने की एवज डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसको लेकर आवेदक संतोष ने लोकायुक्त में शिकायत कर दी।

आज सोमवार को लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए एसआई धर्मेंद्र को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। लिहाजा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत एक्शन हो रहा है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.