Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट
Header Ad

आसमान से आग बरसनी शुरू, पारा 40.6°C के पार, सुबह 9 बजते ही…

लुधियाना: पंजाब के औद्योगिक नगर लुधियाना में आग बरसाती गर्मी ने लोगों को बेहाल करके रख दिया है। शहर का पारा 40.6 डिग्री सैल्सियस को पार कर चुका है बुधवार की सुबह 9 बजते ही मानो आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई।

पिछले सप्ताह शहर में लगातार हुई बरसात, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के कारण शहर के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई थी जबकि मौजूदा समय दौरान भीषण गर्मी ने एक बार फिर से लुधियानावासियों पर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। वहीं आने वाले कुछ दिनों तक शहर में बरसात होने की कोई संभावना नहीं है।

भयानक गर्मी के कारण दोपहर को शहर की प्रमुख सड़कें पूरी तरह से सुनसान दिखाई दे रही हैं। पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में तैनात मौसम विभाग की माहिर डॉक्टर पवनीत कौर किंगरा ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक तेज धूप खिलने सहित भयानक गर्मी पड़ने की संभावना बनी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.