Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

अमेरिका से डिपोर्ट हुए हलका भुलत्थ के 7 युवाओं की वतन वापसी, हालात देख परिवार के नहीं रुके आंसू

अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार द्वारा दूसरी लड़ी के तहत डिपोर्ट  किए गए भारतीयों में 67 पंजाबी युवक भी शामिल हैं। जिनमें से 7 युवा भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र से संबंधित हैं। पुलिस दलों द्वारा 7 युवकों को पुलिस पार्टी द्वारा अमृतसर हवाई अड्डे से लाया गया तथा भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र में उनके घरों तक पहुंचाया गया। इसमें कपूरथला जिले के कुल 10 युवक शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि डिपोर्ट युवकों में 6 युवक भुलत्थ थाना क्षेत्र के हैं, जबकि एक युवक ढिलवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। उल्लेखनीय है कि भुलत्थ थाना क्षेत्र के युवकों जशनप्रीत सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी पंडोरी राजपूतां, जसकरनजीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी मूसाखेल, मनदीप सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी सुरखां, मनिंदर सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी बागड़ियां, सुखराज सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी बागड़ियां तथा तरजीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी बागड़ियां को भुलत्थ थाना की पुलिस पार्टी ने अपनी मौजूदगी में घर-घर जाकर पहुंचाया। इस बीच, ढिलवां थाने की पुलिस द्वारा निशान सिंह निवासी चकोकी को उसके घर पहुंचाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.