Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

अभिषेक पाठक की तूफानी सेंचुरी, बुंदेलखंड ने जबलपुर को चटाई धूल

मध्य प्रदेश लीग 2025 के 18वें मैच में बुंदेलखंड बुल्स ने जबलपुर रॉयल लायंस को 19 रन से हरा दिया है. पांच मैचों में यह बुंदेलखंड की दूसरी जीत है और अब उनके पास चार अंक हैं. दूसरी ओर छह मैचों में तीसरी हार के बाद जबलपुर के पास अब पांच अंक हैं. यहां से जबलपुर के लिए शीर्ष चार में समाप्त करना काफी मुश्किल हो गया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए बुंदेलखंड ने 246/6 का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में जबलपुर 227 पर सिमट गई.

बुंदेलखंड ने अभिषेक पाठक के दम पर आक्रामक शुरुआत की थी और पहले छह ओवर में बिना विकेट गंवाए 98 रन बनाए थे. अभिषेक ने केवल 14 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया. पचासा पूरा करने के बाद भी वह रुके नहीं और उन्होंने केवल 33 गेंदों में ही अपना शतक भी पूरा कर लिया. बुंदेलखंड ने 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर पाठक के रूप में पहला विकेट 178 के स्कोर पर गंवाया.

अभिषेक पाठक की तूफानी बल्लेबाजी

अभिषेक पाठक ने केवल 48 गेंदों में 133 रनों की पारी खेली जिसमें सात चौके और 15 छक्के शामिल रहे. दूसरे ओपनर करन ताहिलयानी ने भी 32 गेंदों में 45 रन बनाए. इसके बाद कप्तान हर्ष गवली ने केवल 22 गेंदों में 38 रनों की पारी खेलते हुए अपनी टीम को 250 के करीब पहुंचाया. जबलपुर के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज पंकज पटेल ने चार ओवर में 31 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक चार विकेट चटकाए.

शुरुआत में ही बिखर गई जबलपुर टीम

लक्ष्य का पीछा करते हुए जबलपुर ने केवल नौ के स्कोर पर ही पहला विकेट गंवा दिया था. इसके बाद देखते ही देखते 46 के स्कोर पर उन्होंने तीन विकेट खो दिए थे. अभिषेक भंडारी ने केवल 15 गेंदों में 33 रन बनाते हुए अपनी टीम की वापसी कराई. पावरप्ले में जबलपुर ने भी 77 रन बनाए थे. इसके बाद रितिक टाडा ने आक्रमण की जिम्मेदारी संभाली.

रितिक ने केवल 30 गेंदों में 75 रनों की पारी खेलते हुए मैच को रोमांचक बना दिया. उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और सात छक्के लगाए. हालांकि, 15वें ओवर की पहली गेंद पर उनका विकेट लेकर बुंदेलखंड ने मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली. इसके बाद जबलपुर केवल अपनी हार का अंतर ही कम कर सका. ओमकार सिंह ने बुंदेलखंड के लिए चार ओवर में 37 रन देकर चार विकेट लिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.