Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट
Header Ad

अफसरों को विदेश का Tour करवाएगी पंजाब सरकार! इस विभाग के लिए जारी हुए Order

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने विभागीय अधिकारियों को स्टडी टूर पर भेजने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वे शुक्रवार को पंजाब राज्य सड़क एवं पुल विकास बोर्ड (पी.आर.बी.डी.बी) के अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों को टिकाऊ सड़कों के निर्माण और रखरखाव से जुड़ी जानकारियों के लिए शैक्षणिक टूर पर भेजा जाए और उन्हें उन विदेशी देशों में भेजा जाए, जो सड़क निर्माण, रखरखाव और सड़क सुरक्षा के मामलों में अग्रणी माने जाते हैं। मीटिंग के दौरान उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 30 जून तक राज्य राजमार्गों पर पेट्रोल पंपों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों को पहुंच मार्ग की सुविधा देने के बदले में वसूली जा रही सरकारी फीसों से संबंधित रिपोर्ट पेश करें।

इस दौरान उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि राज्य की सड़कों पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स को सुधारने के कार्य में तेजी लाई जाए। इसके साथ ही, इस संबंध में आ रही समस्याओं को हल करने के लिए पंजाब राज्य सड़क सुरक्षा परिषद के साथ भी समन्वय किया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.