Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

सांस्कृतिक उत्थान और प्रदेश के समग्र विकास को प्रतिबद्ध है मोहन सरकार- अनिल जैन कालूहेड़ा

भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा में सवाल-जवाब का दौर जारी है। सत्ता पक्ष और विपक्ष अपने-अपने तरीके से तथ्यों के आधार पर सदन के पटल पर अपनी बात रख रहे हैं। मंगलवार को भी ऐसा ही एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब कुछ विधायकों ने सरकार के द्वारा सिंहस्थ विकास कार्यों को लेकर सवाल किए।

सत्ता पक्ष के एक विधायक ने बजट पर बोलते हुए कहा कि – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने 2 हजार करोड़ रुपए उज्जैन सिंहस्थ के लिए रखे हैं, उज्जैन उन पर अभिमान करता है। इस दौरान उज्जैन सिंहस्थ में भूमि अधिग्रहण को लेकर भी सवाल उठे तो सत्ता पक्ष से उज्जैन-उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने सरकार का पक्ष रखते हुए प्रदेश के विकास और सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विचारों को उच्च शिखर पर ले जाने की बात कही।

धार्मिक स्थल बनाने के निर्णय का स्वागत करता हूं

अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि उज्जैन में जिस विधान सभा से मैं आता हूं, उसी विधानसभा में श्रीकृष्ण भगवान का सांदीपनी आश्रम है, वहां आश्रम में रहकर के उन्होंने 64 दिनों तक 64 कलाओं का अध्ययन किया और 64 लीलाएं की। उसके साथ-साथ उन्हें जाना पड़ा, धार के अंदर अमजेरा और उज्जैन के पास ही नारायणा, ऐसे चार स्थानों पर बड़े धार्मिक स्थल बनाने का जो सरकार ने निर्णय किया है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।

श्री कृष्ण पाथेय से सनातन विचारों को मिलेगा उच्च शिखर

अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा हमारी संस्कृति और हमारे सनातन के विचारों को सारे विश्व में उच्च शिखर पर ले जाने की दिशा में प्रदेश सरकार काम कर रही है। इसी क्रम में श्रीकृष्ण पाथेय योजना और राम पथ गमन योजना इस कड़ी का हिस्सा है।

सबकी सहभागिता सुनिश्चित

उन्होंने कहा कि हाल ही सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट प्रदेश को उच्च मानदण्डों पर स्थापित करने वाला है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन के नेतृत्व में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने जो 4 लाख 21 हजार करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया है। वह समाज की, देश की और प्रदेश की सबमें कहीं न कहीं सहभागिता निश्चित करता है।  इस प्रदेश की दशा और दिशा बदलने के साथ-साथ यह बजट इस प्रदेश को सभी क्षेत्रों में उन्नति के शिखर पर ले जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.