Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

रफ्तार का कहर! अनियंत्रित ब्रेजा कार पलटी, 21 साल के युवक की मौत

सीधी : मध्य प्रदेश के सीधी ग्राम बघवार में सोमवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ़्तार से दौड़ रही सफेद रंग की विटारा ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटी, जिससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हृदयविदारक घटना गांव के नजदीक पिपराव क्षेत्र में घटी। हादसे के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

घटना की जानकारी मिलते ही पिपराव चौकी प्रभारी शेषमणि मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार बहुत तेज गति में थी, जिससे चालक का नियंत्रण हट गया और वाहन सीधे खेत में पलट गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवकों को बुरी तरह चोटें आईं। हादसे में मृतक की पहचान रिकेंद्र सिंह पिता अजय सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम बघवार के रूप में हुई है।वहीं, घायल युवक शांतनु सिंह पिता संजय सिंह, उम्र 23 वर्ष, ग्राम बुढ़गौना का निवासी है, जिसे तत्काल एंबुलेंस द्वारा नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शांतनु की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और स्थानीय लोग प्रशासन से सड़क सुरक्षा और गति नियंत्रण को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। यह हादसा एक बार फिर से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर परिणामों को सामने लाता है।

पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। वहीं, रिकेंद्र सिंह के आकस्मिक निधन पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.