Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

‘मैंने सालों तक प्रताड़ना झेली…’ दिल्ली पुलिस ने राजा भैया के खिलाफ दर्ज की FIR, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है. पत्नी ने राजा भैया पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद दिल्ली के सफदरजंग एनक्लेव थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है. राजा भैया प्रतापगढ़ के कुंडा से निर्दलीय विधायक हैं.

राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्होंने सालों तक मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेली. उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. 30 साल की शादी में कई बार उन्हें यातना झेलनी पड़ी. उनकी सास ने भी काफी प्रताड़ित किया. भारतीय राजनीति में राजा भैया के खास वजूद रखते हैं. 1993 से लेकर अब तक उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला के विधान सभा क्षेत्र कुंडा से निर्दलीय विधायक हैं.

पुलिस को भानवी ने मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के सबूत भी दिए हैं. भानवी के मुताबिक, राजा भैया के साथ उनके संबंधों में काफी समय से तनाव चल रहा था. इसी के चलते उन्होंने दिल्ली के सफदरजंग थाने में शिकायत दर्ज कराई है. वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मुकदमा दर्ज होने के बाद राजा भैया की ओर अब तक कोई बयान नहीं आया है. वहीं, भानवी सिंह के आरोपों के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है. पुलिस का कहना है कि वे सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं और जल्द ही दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी.

राजा भैया उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़े और प्रभावशाली नेता माने जाते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.