Logo
ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
Header Ad

पेट्रोल टैंकर से निकलने लगी शराब, बंगाल से बिहार लेकर आ रहा था तस्कर, पुलिस ने कैसे पकड़ा?

बिहार के जमुई जिले से शराब तस्करी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर अवैध शराब की तस्करी कर रहे हैं. तस्कर नए-नए हथकंडे अपनाकर पुलिस और प्रशासन को चकमा देने की कोशिश कर रहे हैं. जमुई में पेट्रोल-डीजल टैंकर का इस्तेमाल शराब की तस्करी के लिए कर रहे थे. पुलिस ने इस टैंकर को जब्त कर लिया है और बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है.

रविवार सुबह जमुई-चकाई मुख्य मार्ग के डुमरी चेक पोस्ट पर उत्पाद पुलिस ने संदेह के आधार पर एक डीजल-पेट्रोल टैंकर को रोका. ड्राइवर ने टैंकर में पेट्रोल होने की बात कही और पेट्रोल निकालकर भी दिखाया. लेकिन जब स्कैनर से जांच की गई, तो टैंकर के अंदर शराब की बोतलें पाई गईं. टैंकर से 1440 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसमें 1341 लीटर बीयर और 99 लीटर विदेशी शराब शामिल थी. बरामद शराब की कीमत लगभग 14 लाख रुपए बताई जा रही है.

पश्चिम बंगाल से की जा रही थी शराब की तस्करी

उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि शराब पश्चिम बंगाल से गिरिडीह जिले के चतरो के रास्ते जमुई लाई जा रही थी.होली के त्योहार को देखते हुए शराब तस्कर सक्रिय हुए.इन पर सख्ती बरतने के लिए पुलिस की चार विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार छापेमारी कर रही है.

दो शराब तस्कर गिरफ्तार

इस मामले में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों की पहचान जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी चंदन कुमार और संजीत कुमार के रूप में हुई है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस तस्करी के पीछे शामिल बड़े माफियाओं तक पहुंचा जा सके.

उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस शराब तस्करों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई कर रही है. पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि गिरफ्तार तस्करों से मिली जानकारी के आधार पर आगे भी छापेमारी अभियान चलाया जाएगा. जिससे अवैध शराब की तस्करी को पूरी तरह से रोका जा सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.